Wednesday, 2 May 2012

अभी देखी कहाँ हैं आपने नादानियां मेरी

कमला झरिया 

न तुम आये न चैन आया न मौत आयी शब-ए-वादा
दिल- ए- मुज़्तर था मैं था और थीं बेताबिया मेरी

अबस नादानियों पर आप अपनी नाज करते हैं
अभी देखी कहाँ हैं आपने नादानियां मेरी

Thursday, 26 April 2012

तू लाख चले री गोरी थम थम के ..

 
तू पिया से मिलकर आयी है
बस आज से नींद पराई है
देखेगी सपने बालम के

ये जीवन भर का रोग सखी

तोहे पगली कहेंगे लोग सखी
याद आयेंगे वादे बालम के
तू लाख चले री गोरी थम थम के    
पायल में हैं गीत छम छम के 

Tuesday, 3 April 2012

तेरी आवाज़ के साए तेरे होंठों के सराब

इक़बाल बानो

दश्त ए तन्हाई में ऐ जाने जहां लरज़ा है
तेरी आवाज़ के साए तेरे होंठों के सराब
दश्त ए तन्हाई में दूरी के ख़सो - खाक़ तले
खिल रहे हैं तेरे पहलू के समन और गुलाब

उठ रही है कहीं क़ुरबत से तेरी सांस की आंच
अपनी ख़ुशबू में सुलगती हुयी मद्धम मद्धम
दूर उफ़क़ पार चमकती हुयी कतरा कतरा
गिर रही है तेरी दिलदार नज़र की शबनम

इस क़दर प्यार से ऐ जाने जहां रक्खा है
दिल के रुखसार पे इस वक़्त तेरी याद ने हाथ
यूँ गुमां होता है गरचे हैं अभी सुबह ए फ़िराक
ढल गया हिज्र का दिन आ भी गयी वस्ल की रात

दश्त एक तन्हाई में ऐ जाने जहां लरज़ा है
तेरी आवाज़ के साए तेरे होंठों के सराब

Tuesday, 20 March 2012

पिया मिलन को जइबे -- शोभा गुर्टू

शोभा गुर्टू 
बारह बरस हुए सैंया को देखे 
हंस हंस गरवा लगैबे रामा
पिया मिलन को जइबे रामा.. 

Saturday, 10 March 2012

क्या वो बुला रहे हैं -- पारुल घोष

पारुल घोष
किसकी ये सदा थी, किसने मुझे पुकारा
कोई मुझे बता दे क्या वो बुला रहे हैं